गडचिरोली,ता.11: काँग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के नेतृत्व में गुरुवार 12 जून को गडचिरोली में किसान न्याय यात्रा और किसान सभा का आयोजन किया गया है. इस यात्रा के माध्यम से किसानों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं की तरफ सरकार का धान्याकर्षण किया जाएगा.
12 जून को दोपहर 12 बजे गडचिरोली के इंदिरा गांधी चौक से जिलाधीश कार्यालय तक यह यात्रा निकाली जाएगी. इस किसान न्याय यात्रा में काँग्रेस के विधानमंडल पक्ष नेता विधायक विजय वड्डेटीवार, सांसद डॉ.नामदेव किरसान,सांसद प्रतिभा धानोरकर,सांसद बळवंत वानखेड़े, सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, सांसद शामकुमार बर्वे, अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी के सचिव कुणाल चौधरी, पूर्व सांसद मारोतराव कोवासे, विधायक रामदास मसराम, विधायक अभिजीत वंजारी, विधायक सुधाकर अडबाले, पार्टी निरीक्षक सचिन नाईक, मनोहर पोरेटी सहित वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भाग लेंगे. हर्षवर्धन सपकाळ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गडचिरोली जिले में आ रहे हैं, जिससे काँग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है.
इस न्याय यात्रा में जिले के किसान, युवक, महिलाएं, काँग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की अपील गडचिरोली जिला काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष महेंद्र ब्राह्मणवाडे ने की है.




