गडचिरोली,ता.६: देसाईगंज के प्रसिद्ध उद्यमी आकाश अग्रवाल की भारतीय जनता पार्टी के औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पदपर पुनर्नियुक्ति की गई है.
भाजपा के नये जिलाध्यक्ष प्रो..रमेश बारसागडे ने विभीन्न १७ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है. उसमें औद्योगिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पदपर आकाश अग्रवाल इनकी नियुक्ति की गई है. अग्रवाल जिले के प्रमुख उद्यमी के रुप में जाने जाते है. सामाजिक क्षेत्र में भी वे हमेशा अग्रेसर रहते है. हाल ही में उन्होंने मुख्यमंत्री सहायता निधी में ७ लाख रुपये का योगदान दिया है.
अग्रवाल ने इस नियुक्ति का श्रेय मुख्यमंत्री और जिले के पालकमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधान परिषद सदस्य डा.परिणय फुके, पूर्व सांसद तथा भाजपा के अनुसूचित जनजाती मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अशोक नेते, पूर्व विधायक कृष्णा गजबे, जिलाध्यक्ष प्रो.रमेश बारसागडे को दिया है. औद्योगिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष होने के नाते जिले के उद्यमीयों की समस्या सुलझाने का प्रयास करने की बात आकाश अग्रवाल ने कहीं है.




