Home Update गडचिरोली:मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

गडचिरोली:मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर

265

गडचिरोली,ता.२७: छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा के समीप भामरागढ़ तहसील के कोपर्शी गांव के जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आज चार नक्सली मारे गए. मृतकों में एक पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने घटनास्थल से कुछ हथियार और अन्य नक्सल सामग्री जब्त की है.

२५ अगस्त को कोपर्शी क्षेत्र में गट्टा दलम और कंपनी नंबर १० के नक्सली पुलिस पर घात लगाने की तैयारी कर रहे थे, ऐसी सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के नेतृत्व में सी-६० दल की १९ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और क्यूआरटी की दो टीमें नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना की गई थीं. उस इलाके में भारी बारिश के बावजूद पुलिस ने दो दिन तक नक्सल विरोधी अभियान जारी रखा. इसके बाद आज सुबह नक्सलीयों ने पुलिस पर गोलीबारी की. पुलिस ने भी जोरदार जवाबी कार्रवाई की. पुलिस का दबाव देखकर नक्सली जंगल में भाग गए. बाद में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो चार नक्सलीयों के शव मिले. घटनास्थल से पुलिस ने एक एसएलआर रायफल, दो इंसास और एक ३०३ रायफल समेत अन्य सामग्री जब्त की है. यह मुठभेड़ आठ घंटे तक चली. जल्द ही मृत नक्सलीयों की पहचान की जाएगी, ऐसी जानकारी पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here