Home Update लॉयड्स मेटल्स के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के हाथों

लॉयड्स मेटल्स के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन 22 जुलाई को मुख्यमंत्री के हाथों

1579

गडचिरोली,ता.21: कोनसरी स्थित लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड (एलएमईएल) के 4.5 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वाले स्टील प्रोजेक्ट की आधारशिला 22 जुलाई को मुख्यमंत्री और गडचिरोली जिले के पालक मंत्री देवेंद्र फडणवीस के करकमलों द्वारा रखी जाएगी. यह प्रोजेक्ट विदर्भ का पहला एकीकृत स्टील प्रोजेक्ट होगा.

मुख्यमंत्री फडणवीस के द्वारा हेडरी में स्थापित 5 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले आयरन ओर ग्राइंडिंग प्लांट का उद्घाटन भी किया जाएगा. इस परियोजना को ‘एलएमईएल’ ने केवल एक वर्ष में पूरा किया है. इसके साथ ही 10 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाली स्लरी पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन होगा.

यह स्लरी पाइपलाइन महाराष्ट्र की पहली लोहे की स्लरी पाइपलाइन होगी. हेडरी से कोनसरी तक लगभग 85 किलोमीटर लंबी पेलट प्लांट के बीच स्थित यह पाइपलाइन कच्चे माल के परिवहन के लिए महत्वपूर्ण है, और यह कार्बन उत्सर्जन में 55 प्रतिशत की कमी करेगी तथा पूरे प्रोजेक्ट की लॉजिस्टिक्स क्षमता को बढ़ाएगी.

मुख्यमंत्री फडनविस कोनासरी में प्रति वर्ष 4.5 मिलियन टन स्टील प्रोजेक्ट्स, 100 बेड अस्पताल, आधुनिक सीबीएसई स्कूल और सोमनापल्ली में लॉयड्स के टाउनशिप की नींव भी रखेंगे और एक पेलेट प्लांट का उद्घाटन भी करेंगे. यह महाराष्ट्र में पहला और भारत का एकही रचना का सबसे बड़ा प्लांट है, ऐसी जानकारी लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड की तरफ से दी गई.

नए साल के पहले दिन, मुख्यमंत्री फडनवीस ने लॉयड्स मेटल्स की विभिन्न परियोजनाओं की नींव रखी थी.अब वे 22 जुलाई को लॉयड्स क्षेत्र में वापस आ रहे हैं. यहाँ उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री फडणवीस का इस दिन जन्मदिन भी हैं

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here