Home राष्ट्रीय काँग्रेस युवाओं को नशे की लत मे ढकेलना चाहती है:पीएम नरेंद्र मोदी

काँग्रेस युवाओं को नशे की लत मे ढकेलना चाहती है:पीएम नरेंद्र मोदी

567

वाशिम,ता.५: आज प्रधानमंत्री(PM) नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) ने वाशिम में काँग्रेस(Congress) पर निशाना साधा. उन्होने कहा कि, हाल ही में दिल्ली में हजारों करोडो रुपयों के नशिले पदार्थ बरामद किये गये. इस रॅकेट का मुख्य सरगना काँग्रेस का एक नेता निकला है. काँग्रेस पार्टी युवाओं को नशे की लत में ढकेलना चाहती है और उससे मिले पैसे से चुनाव लडना और जीतना चाहती है. हमें इस खतरे से सावधान रहना है और दुसरों को भी सावधान करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र के वाशिम(Washim) जिले के दौरे आये थे.उन्होंने पोहरादेवी में जगदंबा देवी मंदिर में पूजा की और ढोल भी बजाया. उन्होंने सेवालाल महाराज और रामराव महाराज के समाधि के भी दर्शन लिये. PM मोदी ने बंजारा(Banjara) विरासत म्यूजियम(Museum) का उदघाटन किया. उन्होंने 23,300 करोड रुपये के कृषि एवं पशुपालन योजनाओं की शुरुवात करने का भी ऐलान किया.

पीएम मोदी ने बताया कि पीएम किसान सन्मान निधी के 18 वे हप्ते की रकम आज किसानों को अदा कर दी गई है. देश के साडेनऊ करोड किसानों के बैंक खाते में 20 हजार करोड रुपये जमा किये गये है. केंद्र सरकार की योजनाओं से किसानों को दुगना लाभ हो रहा है. लेकिन दुसरी ओर काँग्रेस सिर्फ लूटना चाहती है.

आज बंजारा म्युजियम और नंगारा भवन का उद्घाटन करने का मुझे सौभाग्य मिला, इस खुशी की जीक्र करते हुये प्रधानमंत्री ने म्यूजियम का काम बेहत्तर ढंग से किये जाने के लिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को धन्यवाद दिये.

इस अवसर पर राज्यपाल डा.सी.पी.राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, मंत्री संजय राठोड उपस्थित होते.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here