मुंबई,ता.१०: पत्रकार और समाचार पत्र विक्रेताओं का शक्तिशाली संगठन ‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ के संघर्ष को तब सफलता मिली जब आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री(CM) एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कैबिनेट(cabinet) ने पत्रकार और समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए स्वतंत्र रुप से निगम बनाने का निर्णय लिया.
‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिनके संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले है. इस संगठन के अंतरराष्ट्रीय चीफ गगन महोत्रा है. संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनिल म्हस्के ने यह मांग की थी कि पत्रकारों और समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए एक निगम होना चाहिए. बाद में ‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ के शीर्ष पदाधिकारीयों के नेतृत्व में दुनिया भर के 43 देशों के पत्रकारों और समाचार पत्र विक्रेताओं ने महाराष्ट्र(Maharashtra) में एक स्वतंत्र निगम बनाने के लिए तीन साल तक संघर्ष किया था. कई अनशन, विरोध प्रदर्शन, मंत्रालय के सामने धरना, आजाद मैदान में धरना, नागपुर अधिवेशन के दौरान धरना, हर तालुका में तहसील के सामने धरना, राज्य में विभागीय और श्रृंखलाबद्ध धरना जैसे तेरह बड़े विरोध प्रदर्शनों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ 12 बैठके हुई. मुख्यमंत्री ने संगठन की श्रृंखलाबद्ध भूख हड़ताल को हल करने के लिए विनायक पत्रुडकर को भेजा. मुख्यमंत्री से आखिरी मुलाकात चार दिन पहले हुई थी. मुख्यमंत्री ने भी अपनी बात रखी थी कि वे आज कैबिनेट की बैठक में निगम को मंजूरी दिलाने की पहल करेंगे. राज्य के राज्यपाल डा.सी.पी. राधाकृष्णन से लगातार मुलाकातों से इस काम को और गति मिली. कैबिनेट ने आज आखिरकार दो निगमों की मांग को मंजूरी दे दी. इसके अलावा पत्रकारों से जुड़े कई मुद्दों को आज की बैठक में उठाया गया और मंजूरी दी गयी. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे,उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, मंत्री शंभू राजे देसाई, मंत्री हेमन्त पाटिल, विधायक सत्यजीत तांबे ने बधाई दी.
पुरे राज्य में जश्न
कैबिनेट के इस फैसले के बाद आज पूरे राज्य में ‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ के सभी कार्यालयों के सामने पटाखे फोड़कर और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया. मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित ‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ के कार्यालय में भी जश्न का माहौल था. ‘व्हॉईस ऑफ मीडिया’ के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप काले को अंतरराष्ट्रीय प्रमुख गगन महोत्रा ने मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई. इस मौके पर संगठन की पूरी ऑफिस टीम मौजूद थी.




