गडचिरोली,ता.4: गडचिरोली जिले के भामरागड तहसील के लाहेरी गाव का निवासी दिनेश गावड़े की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए) ने गुरुवार (ता.2) को विशेष अदालत में चार संदिग्ध माओवादियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है.
डोबा वड्डे,रवी पल्लो,सत्तू महाका और कोमटी महाका ऐसे आरोपीयों के नाम हैं. 15 नवंबर 2023 में पेनगुंडा में लाहेरी के दिनेश पुसु गावड़े नामक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी थी. दिनेशने उसका ट्रैक्टर पेनगुंडा में काम पर लगाया था. उसपर देखरेख करने के लिए वह पेनगुंडा गाव गया था. लेकिन 15 नवंबर की रात माओवादीयोंने उसकी हत्या कर दी. दुसरे दिन सुबह पेनगुंडा-नेलगुंडा सडक पर उसका शव देखा मिला. शव के पास रखे पर्चे में माओवादियों ने संदेह जताया था कि दिनेश पुलिस का मुखबिर है और वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य भी है. इस मामले में गडचिरोली पुलिस ने धोडराज पुलिस थाने में उक्त चारों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इसके अलावा उनके पास से भरमार बंदूकें, विस्फोटक और अन्य सामग्रियां भी जब्त की गईं थी.
एक साल बाद अक्टूबर 2024 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मामले को अपने हाथ में लिया और चारों आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया. एनआईए ने कहा कि, सभी चार आरोपी प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) के सदस्य थे और उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों के बीच आतंक पैदा करने के इरादे से दिनेश गावड़े की हत्या कर दी.
इस संदर्भ में गडचिरोली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि नवंबर २०२३ मे दिनेश गावडे की माओवादीयोंने हत्या की थी. इस हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपीयोंपर अपराध दर्ज कराकर गिरफ्तार किया था. उसके एक साल बाद अक्तुबर २०२४ में मामले की जांच एनआईए की तरफ सौंपा था.




