गडचिरोली,ता.19: एटापल्ली तहसील के हेडरी स्थित लॉयड्स काली अम्मल मेमोरियल अस्पतालद्वारा रविवार (ता.19) और सोमवार (ता.20) को अलदंडी गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया.
इस शिविर में पहले दिन सैकड़ों नागरिकों की जांच की गयी. इस शिविर में नेत्र परीक्षण, त्वचा रोग, हड्डी रोग, कान, नाक एवं गले की जांच, बच्चों एवं महिलाओं की जांच एवं उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह से किया जायेगा.
लॉयड्स मेटल कंपनी के प्रमुख निदेशक बी.प्रभाकरन की संकल्पना से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन आज सुबह किया गया. इस अवसर पर कंपनी के अधिकारी श्री.भास्कर, साई कुमार, अरुण रावत, कर्नल विक्रम मेहता, सुनीता मेहता, भोलू सोमनानी, रोहित तोम्बर्लावार, संजय चांगलानी, तोडसा क्भ् सरपंच वनिता कोरामी, टलदंडी क्ै पुलिस पाटिल महेश मट्टामी, एटापल्ली के उपविभागीय अधिकारी चैतन्य कदम, पुलिस उपनिरीक्षक कुंभारे, डॉ.रॉय, डॉ.फारूकी, पूर्व पंचायत समिति सभापति जनार्दन नल्लावर उपस्थित थे. क्षेत्र के नागरिकों ने इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए लॉयड्स मेटल्स कंपनी के निदेशक बी.प्रभाकरन को धन्यवाद दिया हैद्य




