Home Update सुरजागड़ यात्रा में हजारों आदिवासियोंने किया जल, जंगल और जमीन के संरक्षण...

सुरजागड़ यात्रा में हजारों आदिवासियोंने किया जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का संकल्प

1236

गडचिरोली,ता.9: एटापल्ली तहसील के सुरजागड यात्रा के दौरान सुरजागड़ क्षेत्र के 70 गांवों के हजारों नागरिकोंने ठाकुरदेव की पूजा-अर्चना कर जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की शपथ ली. इसके अलावा सुरजागड लौह खदान के विस्तारीकरण के लिए आयोजित जनसुनवाई का भी विरोध करने का निर्णय लिया गया.

५ से ७ जनवरी तक चली इस वर्ष की यात्रा में भी हजारों युवा और बुजुर्ग शामिल हुए. घटस्थापना के बाद ठाकुरदेव की पूजा-अर्चना की गई. रात में पारंपरिक रेला नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये. सुरजागड़ क्षेत्र प्रमुख एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य सैनू गोटा ने ध्वजारोहण किया. यात्रा के अंतिम दिन सुरजागड इलाके के 70 गांवों के पारंपरिक मुखियाओं की समापन बैठक हुई. इस समय सुरजागड में पारंपरिक ठाकुरदेव यात्रा स्थल पर लौह अयस्क कंपनी लॉयड मेटल्सने ग्रामसभा और क्षेत्र के पारंपरिक प्रमुखों से पूछे बिना विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाकर मीटिंग हॉल, फूड स्टॉल और गोटुल स्थल पर शौचालय बनाया है. क्षेत्र के कई पारंपरिक मुखियाओंने इस पर आपत्ति जताई.

सुरजागड लौह खदान के विस्तार के लिए 28 जनवरी को होने वाली जनसुनवाई में विरोध करने का एवं वन अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और पारंपरिक अधिकारों के तहत क्षेत्र के दावों को मान्यता देने, सभी स्तरों पर अनुवर्ती कार्रवाई करने का भी प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया  क्षेत्र के रीति-रिवाजों, परंपराओं और प्राकृतिक संसाधनों के लिए लगातार संघर्ष करने का संकल्प भी किया गया. पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का अधिकार है, उद्योगपति जंगल को नष्ट न करें.

इस बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य डा.महेश कोपूलवार,जिला सचिव कॉ. देवराव चवले, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉ.अमोल मरकवार, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वैभव चोपकर, भंडारा जिला अध्यक्ष रवि बावने, श्रमिक नेता कॉ. विनोद जोडगे, आम आदमी पार्टी चंद्रपुर युवा अघाड़ी के जिला अध्यक्ष मयूर राईकवार, आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राज बंसोड़, पूर्व पंचायत समिती सदस्य शीला गोटा, शेकाप की नेता जयश्री वेळदा, सुरजागड़ की सरपंच करुणा सडमेक, पूर्व सरपंच कल्पना आलाम, अर्चना मारकवार, कविता ठाकरे, भाई शमसुंदर उराडे, भाई रमेश चौखुंडे, युवा नेता भाई अक्षय कोसनकर, सीपीआई के तालुका सचिव कॉ.सचिन मोतकुरवार, सूरज जक्कुलवार, रमेश कवड़ो, कन्ना गोटा सहित पारंपरिक मुखिया और ग्राम सभा प्रतिनिधि उपस्थित थे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here