गडचिरोली,ता.9: छत्तीसगढ़ राज्य में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या के विरोध में आज गडचिरोली में पत्रकारों ने कलेक्टर कार्यालय तक मौन मोर्चा निकाला.
जिलाधीश अविशांत पांडा और पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल को पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपा. उन्होने मांग की कि, पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, साथ ही जिले के पत्रकार निडर होकर पत्रकारिता कर सकें, इसीलिए पत्रकार सुरक्षा समिति को क्रियाशील किया जाए.
इस मौन मोर्चा में वरिष्ठ पत्रकार मुनीश्वर बोरकर, ‘आज तक’ के जिला प्रतिनिधि व्यंकटेश दुडमवार,’लोकमत’ के जिला प्रतिनिधि संजय तिपाले,गडचिरोली प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेश पद्मशाली,वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री मुकुंद जोशी,उदय धकाते,हेमंत दोर्लिकर,प्रल्हाद म्हशाखेत्री,प्रकाश ताकसांडे,प्रकाश दुबे,जगदीश कन्नाके,मारोती भैसारे,विलास ढोरे,सूरज हजारे,राजरतन मेश्राम, दिलीप कहुरके,नासिर जुम्मन शेख,हेमंत दुनेदार, महेश सचदेव, दिनेश बनकर,कृष्णा वाघाड़े, हस्ते भगत,नझीर शेख, भाविकदास कलमकर,मुकेश हजारे,संदीप कांबले,विनोद कुलवे, किशोर खेवले, सोमनाथ उईके, नीलेश सातपुते, संतोष सुरपाम, शंकर ढोलगे, जयंत निमगड़े, हर्ष साखरे, कबीर निकुरे, प्रमोद राऊत, विजय शेडमाके, टॉवर मडावी, उमेश गजलपल्लीवार,पुंडलिक भांडेकर, अनुप मेश्राम, श्रावण वाकोड़े,कालिदास बुरांडे,धनराज वासेकर,विलास वालके, गोर्वधन गोटेफोटे,रवि मंडावार, राजेश खोबरागड़े, चोखोबा ढवले, सतीश ढेभुर्ने, गेडाम, धम्मपाल दुधे, नाजुक भैसारे, रेखा वंजारी, विजया इंगले,तिलोत्तमा हाजरा सहित जिले भर के पत्रकारों ने भाग लिया.




