Home Update ‘लॉयड मेटल्स’ जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 फरवरी को: रवि शास्त्री...

‘लॉयड मेटल्स’ जीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 5 फरवरी को: रवि शास्त्री आयेंगे

1771

गडचिरोली,ता.१३: लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड ने यहां जिला सभागार में ‘लॉयड मेटल्स गडचिरोली प्रीमियर लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया है. टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 फरवरी को जाने-माने क्रिकेटर रवि शास्त्री करेंगे.

गुजरात के पूर्व पुलिस महानिदेशक और बीसीसीआई के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के प्रमुख एस.एस. खंडवावाला, जो लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के निदेशक भी हैं, ने होटल लैंडमार्क में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जीपीएल के बारे में जानकारी दी. प्रेसवार्ता में कर्नल मेहता, भोलू सोमनानी, वेदांत जोशी, रोमित तोंबर्लावार,डॉ.चन्नी सलूजा, मंगेश देशमुख मौजूद थे,

ख्ंडवावाला ने बताया कि, जीपीएल प्रतियोगिता में जिलेभर से 16 टीमें भाग लेंगी. टीमों को 4 ग्रुप में बांटा गया है. इन 4 ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी. उसके बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल खेला जाएगा. फाइनल मैच फरवरी के अंत में होगा.

‘लॉयड मेटल गडचिरोली प्रीमियर लीग’ क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 11 लाख 11 हजार 11 रुपये से सम्मानित किया जाएगा. दूसरा पुरस्कार 7 लाख रुपये और तीसरा पुरस्कार 5 लाख रुपये का होगा. चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को 2 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. प्रत्येक मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ बनने वाले खिलाड़ी को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा. सेमीफाइनल मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ को 50,000 रुपये, सेमीफाइनल मैच में 75,000 रुपये और फाइनल मैच में ‘मैन ऑफ द मैच’ को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा.

यह प्रतियोगिता कम से कम 15 दिनों तक चलेगी. मैच में अंपायर उच्च कोटि के होंगे. रनिंग कमेंट्री के लिए मशहूर एंकरों को आमंत्रित किया गया है. खंडवावाला ने यह भी कहा कि, पूरे मैच यूट्यूब पर लाइव दिखाए जाएंगे और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमी इसे देख सकेंगे. अगर लॉयड मेटल्स द्वारा आयोजित गडचिरोली प्रीमियर लीग को अगले पांच वर्षों में शानदार प्रतिक्रिया मिलती है, तो आने वाले समय में गडचिरोली जिले में एक भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा, ऐसा प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया. इसके अलावा यह भी बताया गया कि, प्रतियोगिता के मेधावी खिलाड़ियों को नागपुर स्थित अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here